Chandauli Gold Silver Price Today: चंदौली में सोने ने बढ़ाई खरीदारी की लागत, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का भाव

Newzo

• 01:23 PM • 04 Aug 2026

Chandauli Gold Silver Price 4 August 2026: चंदौली सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने के भाव में ₹700 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी का भाव ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा. खरीदारी से पहले ग्राहकों को मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

 चंदौली में सोने ने बढ़ाई खरीदारी की लागत, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का भाव

चंदौली में सोने ने बढ़ाई खरीदारी की लागत, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का भाव

Google CTA

Chandauli  Gold Silver Price 4 August 2026: सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. आज 24 कैरेट सोने के भाव में ₹700 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. इससे आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ और इसकी कीमत ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.

यह भी पढ़ें...

चंदौली के प्रतिष्ठित आभूषण शोरूम डायमण्ड ज्वेलर्स के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,500 प्रति 10 ग्राम रहा. इस कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है. वहीं, 22 कैरेट सोने के आभूषण ₹1,31,100 प्रति 10 ग्राम तथा 18 कैरेट सोने के आभूषण ₹1,07,100 प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहे हैं.

चंदौली सर्राफा बाजार भाव

धातु शुद्धता भाव
सोना 24 कैरेट ₹1,42,500 / 10 ग्राम*
सोना 22 कैरेट ₹1,31,100 / 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹1,07,100 / 10 ग्राम
चांदी 999 शुद्ध ₹2,44,900 / किलोग्राम

व्यापारियों के अनुसार, सोने के आभूषणों की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज भी जोड़ा जाता है. आमतौर पर मेकिंग चार्ज आभूषण की डिजाइन और जटिलता के आधार पर 7 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक निर्धारित किया जाता है. ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी से पहले सोने की दर के साथ मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए.

वहीं, चांदी के बाजार में मंगलवार को कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला. डायमण्ड ज्वेलर्स के व्यापारी सुमित सेठ ने बताया कि मंगलवार को चांदी का भाव ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम है, जिसमें जीएसटी शामिल है.

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और मांग के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव होता रहता है. ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों को खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए, ताकि सही समय पर बेहतर निर्णय लिया जा सके.