Chandauli News: दूध लेकर डेयरी जा रहे अधेड़ पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा, चार नामजद समेत छह पर मुकदमा

Newzo

• 10:29 AM • 04 Aug 2026

Chandauli Crime News: चंदौली में दूध लेकर डेयरी जा रहे अधेड़ पर पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला किया गया. लाठी-डंडों से हुई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ध लेकर डेयरी जा रहे अधेड़ पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा; चार नामजद समेत छह पर मुकदमा

ध लेकर डेयरी जा रहे अधेड़ पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा; चार नामजद समेत छह पर मुकदमा

Google CTA

Chandauli Crime News: सकलडीहा थाना क्षेत्र के नई कोट माइनर के पास सोमवार सुबह दूध लेकर डेयरी जा रहे एक अधेड़ पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि आधा दर्जन हमलावरों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल व्यक्ति रोज की तरह बाइक से दूध लेकर डेयरी जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रोक लिया और अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और दूध के बर्तनों को सड़क पर फेंक दिया, जिससे सारा दूध बह गया.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है.

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सकलडीहा थाने में चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है.