Chandauli Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज के ताजा भाव

Newzo

• 03:58 PM • 31 Jul 2026

Chandauli Gold Silver Rate 31 july 2026: चंदौली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना ₹1,42,400 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,24,000 प्रति किलो पहुंच गई. शादी-विवाह और त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों की खरीदारी में रुचि बनी हुई है.

Chandauli, Chandauli News, Chandauli Gold Rate, Chandauli Silver Price, Gold Price Today, Silver Price Today, Sarrafa Market, 24 Carat Gold, 22 Carat Gold, Gold Rate Chandauli, Chandauli Latest News, चंदौली, चंदौली न्यूज, सोने का भाव, चांदी का भाव

Chandauli, Chandauli News, Chandauli Gold Rate, Chandauli Silver Price, Gold Price Today, Silver Price Today, Sarrafa Market, 24 Carat Gold, 22 Carat Gold, Gold Rate Chandauli, Chandauli Latest News, चंदौली, चंदौली न्यूज, सोने का भाव, चांदी का भाव

Google CTA

Chandauli Gold Silver Rate 31 july 2026: सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के भाव में ₹1,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी भी ₹2,500 प्रति किलोग्राम महंगी हो गई. बढ़ती कीमतों के बावजूद बाजार में खरीदारी को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है, खासकर शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन को देखते हुए लोग आभूषणों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

चंदौली के प्रतिष्ठित डायमण्ड ज्वेलर्स के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,400 प्रति 10 ग्राम रहा, जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है. वहीं 22 कैरेट सोने के आभूषण ₹1,30,200 प्रति 10 ग्राम तथा 18 कैरेट सोने के आभूषण ₹1,06,500 प्रति 10 ग्राम की दर से उपलब्ध हैं.

चंदौली सर्राफा बाजार भाव 

धातु शुद्धता भाव
सोना 24 कैरेट ₹1,42,400 / 10 ग्राम*
सोना 22 कैरेट ₹1,30,200 / 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹1,06,500 / 10 ग्राम
चांदी 999 शुद्ध ₹2,24,000 / किलोग्राम

ज्वेलर्स के अनुसार आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना होता है. मेकिंग चार्ज सामान्यतः आभूषण की डिजाइन और उसकी जटिलता के आधार पर 7 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक निर्धारित किया जाता है. इसलिए अंतिम कीमत सोने के भाव, मेकिंग चार्ज और लागू करों के आधार पर तय होती है.

वहीं चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली. डायमण्ड ज्वेलर्स के संचालक एवं प्रतिष्ठित व्यापारी सुमित सेठ के अनुसार शुक्रवार को चांदी का भाव ₹2,24,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है, जिसमें जीएसटी शामिल है.

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर स्थानीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक परिस्थितियों और मांग के आधार पर सोने-चांदी के भाव में और बदलाव देखने को मिल सकता है.