Chandauli Weather Update: मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव, नेनुआ-करैला और टमाटर हुए महंगे

Newzo

• 01:07 PM • 03 Aug 2026

Chandauli Mandi Bhav 3 August 2026: मुगलसराय सब्जी मंडी में सोमवार को नेनुआ, करेला और टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम बढ़े, जबकि अधिकांश सब्जियां सामान्य भाव पर बिकती रहीं. व्यापारियों ने बारिश और कम आवक को वजह बताया. उपभोक्ताओं को खरीदारी से पहले ताजा मंडी भाव जानने की सलाह दी गई.

 मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव, नेनुआ-करैला और टमाटर हुए महंगे

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव, नेनुआ-करैला और टमाटर हुए महंगे

Google CTA

Chandauli Mandi Bhav 3 August 2026: स्थानीय सब्जी मंडी में सोमवार को सब्जियों के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कुछ प्रमुख हरी सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि कई सब्जियां अभी भी सामान्य दरों पर बिक रही हैं. सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी भीड़ रही. गृहिणियों, होटल संचालकों और फुटकर व्यापारियों ने बड़ी संख्या में ताजी सब्जियों की खरीदारी की.

यह भी पढ़ें...

मंडी में सोमवार को नेनुआ 40 रुपये प्रति किलो, करेला 50 रुपये प्रति किलो, परवल 40 रुपये प्रति किलो, टमाटर 40 रुपये प्रति किलो, केकाशा (कद्दू) 60 रुपये प्रति किलो, बोड़ा 40 रुपये प्रति किलो, पालक 40 रुपये प्रति किलो, लौकी 30 रुपये प्रति किलो तथा घीया 30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकता रहा. इसके अलावा अदरक 50 रुपये प्रति पाव, हरी मिर्च 25 रुपये प्रति पाव तथा अच्छी गुणवत्ता वाली मिर्च 50 रुपये प्रति पाव तक बिकी. लहसुन 180 रुपये प्रति पसेरी के भाव से उपलब्ध रहा.

सब्जी भाव इकाई
नेनुआ ₹40 प्रति किलो
करेला ₹50 प्रति किलो
परवल ₹40 प्रति किलो
टमाटर ₹40 प्रति किलो
केकाशा (कद्दू) ₹60 प्रति किलो
बोड़ा ₹40 प्रति किलो
पालक ₹40 प्रति किलो
लौकी ₹30 प्रति किलो
घीया ₹30 प्रति किलो
अदरक ₹50 प्रति पाव
हरी मिर्च ₹25 प्रति पाव
अच्छी गुणवत्ता वाली मिर्च ₹50 प्रति पाव
लहसुन ₹180 प्रति पसेरी
सफेद आलू ₹70 प्रति पसेरी
लाल आलू ₹90 प्रति पसेरी

आलू के दाम में भी अंतर देखने को मिला. सफेद आलू 70 रुपये प्रति पसेरी और लाल आलू 90 रुपये प्रति पसेरी के भाव से बिक्री हुई. व्यापारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव, बारिश और बाहरी मंडियों से सब्जियों की आवक कम होने के कारण कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हैं. हालांकि, यदि मौसम सामान्य रहा और आवक बढ़ी तो आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की कुछ सब्जियां महंगी हुई हैं, लेकिन अधिकांश सब्जियां अभी भी आम लोगों की पहुंच में हैं. व्यापारियों ने बताया कि मौसम और आवक के अनुसार प्रतिदिन सब्जियों के भाव में बदलाव होता रहता है. ऐसे में उपभोक्ताओं को खरीदारी से पहले मंडी के ताजा भाव की जानकारी लेकर ही सब्जियां खरीदनी चाहिए.