Barsana News: थाना बरसाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिल और 1 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात नगर पंचायत कूड़ाघर ऊंचागांव के पास चेकिंग के दौरान आरोपी अंसार निवासी ग्राम चुलेहरा थाना खोह जिला डींग (राजस्थान) को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और 1 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ.
पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं. बरामद बाइकों में हीरो पैशन प्रो, हीरो स्प्लेंडर प्लस और टीवीएस अपाचे शामिल हैं, जिनमें अधिकांश बिना नंबर प्लेट की थीं तथा कई वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए मिले.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बरसाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल सिंह, प्रवीन कुमार, दीपक कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे.
ADVERTISEMENT









