Mathura Road Accident: बीमार बहन को देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

Road Accident Mathura: बीमार बहन का हाल जानने आगरा जा रही 28 वर्षीय रेखा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. आगरा-मथुरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है.

Agra–Mathura Highway

Newzo

• 05:17 PM • 12 May 2026

follow google news

Road Accident Mathura:  बड़ी बहन को अस्पताल में देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. हादसा आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट अंडरपास के पास हुआ. मृतका रेखा देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी राजदीप, निवासी आजाद नगर थाना लाइन पार, फिरोजाबाद की रहने वाली थी. राजदीप परिवार सहित दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है. 

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक़ रेखा की बड़ी बहन उर्मिला गंभीर बीमारी के चलते आगरा के अस्पताल में भर्ती थी. मंगलवार को राजदीप अपनी पत्नी रेखा के साथ बाइक से बीमार उर्मिला को देखने के लिए आगरा जा रहा था, तभी रैपुरा जाट अंडरपास के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर से रेखा सड़क पर गिर गई और वाहन के पिछले पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई. 

हादसे की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग और चौकी इंचार्ज रैपुरा जाट तेजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी. सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं, पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस पूरे मामले में अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.