Gonda Crime News: गोण्डा में जमीन कब्जे को लेकर बवाल, घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Gonda assault case: गोण्डा के रघुनाथपुर में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर महिलाओं और परिजनों से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को नवाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Gonda land dispute

Newzo

• 05:49 PM • 13 May 2026

follow google news

Gonda assault case: गोण्डा के थाना नवाबगंज क्षेत्र में जमीन कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गांव रघुनाथपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रघुनाथपुर निवासी हरिकृष्ण मिश्र ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 11 मई 2026 की सुबह गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस आए. आरोपियों ने परिवार की महिलाओं समेत कई लोगों के साथ मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद गांव की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर चल रहा था और इसी रंजिश में हमला किया गया. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए. घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद आरोपी शिव कुमार सिंह और सत्यम सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.

थाना नवाबगंज पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया.

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव सिंह के साथ पुलिसकर्मी कमलेश यादव, अभिषेक यादव और राम अवतार यादव शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.