प्रतीक की डेथ पर डिंपल, शिवपाल के बाद अखिलेश भी पहुंचे अपर्णा यादव के घर, तभी वहां दिखे BJP MP साक्षी महाराज फिर ये हुआ

Prateek Yadav News: प्रतीक यादव की मौत के बाद पूरा यादव परिवार अपर्णा यादव के घर जुटना शुरू हो गया है. भाजपा के नेता भी वहां आ रहे हैं.

UP News

यूपी तक

• 04:03 PM • 13 May 2026

follow google news

Prateek Yadav Breaking News: प्रतीक यादव की मौत 38 साल की उम्र में हो गई. अपने छोटे भाई को खोने के बाद अखिलेश यादव भी भावुक हैं और यादव परिवार में शोक की लहर है. इस शोक को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय से लेकर सैफई तक महसूस किया जा रहा है. अब पूरा यादव परिवार लखनऊ स्थित अपर्णा यादव के घर में जुटना शुरू हो गया है. 

यह भी पढ़ें...

भाजपा नेता, योगी सरकार के मंत्री से लेकर सपा नेता और सपा के विधायक तक अपर्णा यादव के आवास पर आ रहे हैं. इसी बीच अब अखिलेश यादव खुद अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे हैं. इसी के साथ अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव से लेकर धर्मेंद्र यादव और डिंपल यादव तक अपर्णा यादव के आवास पर मौजूद हैं. प्रतीक यादव की मौत के बाद पूरा यादव परिवार एकजुट हो गया है. यहां तक कई सपा विधायक अब्बास अंसारी भी प्रतीक यादव के आखिरी दर्शन करने अपर्णा यादव के आवास पर आए हैं.

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने अपर्णा यादव के आवास पर आ सकते हैं. सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने जरूरी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

अखिलेश ने की साक्षी महाराज से मुलाकात

बता दें कि जब अखिलेश यादव, प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचे तो वहां उन्हें भाजपा सांसद साक्षी महाराज दिखे. अखिलेश फौरन गाड़ी से उतरे और उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महाराज से मुलाकात की. दोनों गले मिले. इसके बाद अखिलेश गाड़ी में फिर बैठ गए.