मौत से 5 हफ्ते पहले प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर किया था ये पोस्ट, अब आखिरी VIDEO हो रहा वायरल

Prateek Yadav Last Video: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया.

Prateek Yadav

यूपी तक

13 May 2026 (अपडेटेड: 13 May 2026, 11:30 AM)

follow google news

Prateek Yadav Death News: उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक शोक की लहर दौड़ गई. प्रतीक यादव भले ही सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, फिटनेस और एडवेंचर पसंद अंदाज के कारण अक्सर चर्चा में बने रहते थे. बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पोस्ट शेयर किया करते थे.

यह भी पढ़ें...

प्रतीक यादव का आखिरी वीडियो वायरल

प्रतीक यादव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीब पांच हफ्ते पहले यानी 3 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो में वह EA 300 एरोबेटिक विमान उड़ाते नजर आए थे. लाल रंग के इस विमान के साथ आसमान में करतब दिखाते हुए उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'The engine roared, the sky opened up, and I took control.' आगे उन्होंने बताया था कि बादलों के बीच तेज रफ्तार में उड़ान भरना और हवा में रोल करना बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म Top Gun जैसा अनुभव था. उन्होंने इस अनुभव को 'Intense, fast, unforgettable' बताते हुए 'Adrenaline in its purest form' कहा था. अब उनके निधन के बाद लोग इस वीडियो को उनकी आखिरी याद के तौर पर शेयर कर रहे हैं और भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ट्रिप के बाद बढ़ीं थी चर्चाएं

बीते कुछ समय से प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों में अनबन और तलाक की चर्चाएं भी सामने आ रही थीं. हालांकि इन खबरों के बीच मार्च महीने में दोनों परिवार के साथ घूमने गए थे. इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. तस्वीरों में पूरा परिवार खुश नजर आ रहा था, जिसके बाद माना जा रहा था कि दोनों के रिश्तों में सबकुछ सामान्य है. खुद प्रतीक यादव ने भी परिवार संग बिताए गए इन खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया था.