UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. 38 साल की उम्र में प्रतीक ने आखिरी सांस ली है. बता दें कि प्रतीक यादव भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति थे और वह काफी फिटनेस फ्रीक थे. प्रतीक यादव की मौत के बाद यादव परिवार में शोक की लहर है.
ADVERTISEMENT
प्रतीक यादव के निधन पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बयान सामने आया है. सोशल मीडिया X पर सीएम योगी ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन पर दुख जताया है.
क्या बोले सीएम योगी?
प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!
प्रतीक यादव के बारे में जानिए
आपको बता दें कि प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. वह राजनीति में नहीं आए. उन्होंने अलग राह चुनी. प्रतीक ने लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक आलीशान जिम शुरू किया. उन्होंने फिटनेस इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम बनाया था. इसी के साथ वह 'जीव आश्रय' नाम की एक संस्था भी चलाते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू, इलाज और भोजन का जिम्मा उठाती थी. प्रतीक को गाड़ियों को भी काफी शोक था.
ADVERTISEMENT









