प्रतीक यादव की मौत के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव की पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखीं

यूपी तक

13 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच गई हैं.

Aparna Yadav

Aparna Yadav

Google CTA

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच गई हैं. उनकी पहली तस्वीर एयरपोर्ट से आई है, जिसमें वो काफी परेशान दिख रही हैं. 

यह भी पढ़ें...


प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के करीबी लोग और समर्थक लगातार यादव परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अपर्णा यादव पिछले तीन-चार दिनों से लखनऊ से बाहर थीं. वह पहले सोमनाथ गई थीं और उसके बाद असम पहुंची थीं. इसी दौरान उन्हें प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गईं. फिलहाल अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच चुकी हैं.
 

बता दें प्रतीक यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे और फिटनेस व हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताया है.

सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज जारी था. बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव से भी जूझ रहे थे और उनकी नसों से जुड़ी समस्या का उपचार चल रहा था. बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी, फिलहाल परिवार गहरे सदमे में है और लगातार लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.