पिता 3 बार मुख्यमंत्री, भाई 1 बार CM, कई सांसद और पत्नी का BJP कनेक्शन… ऐसा है प्रतीक यादव का राजनीतिक परिवार

यूपी तक

13 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Prateek Yadav Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे.

Prateek Yadav and Mulayam Singh Yadav (File Photo)

Prateek Yadav and Mulayam Singh Yadav (File Photo)

Google CTA

Prateek Yadav Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़नके बाद उन्हें सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें...

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन उनका परिवार उत्तर प्रदेश की राजनीति का बेहद बड़ा और प्रभावशाली परिवार माना जाता है. उनके बड़े भाई अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

साल 2011 में हुई थी अपर्णा यादव से शादी

प्रतीक यादव की शादी साल 2011 में अपर्णा यादव से हुई थी. हालांकि प्रतीक खुद राजनीति में सक्रिय नहीं थे, लेकिन अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा और साल 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में उन्हें बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था. बाद में  साल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई थीं.

प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन?

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उनकी एक बेटी भी है. उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव हैं, जबकि भाभी डिंपल यादव हैं. परिवार में अर्जुन, टीना और अदिति उनके भतीजे-भतीजी हैं. उनके चाचाओं में शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव और राजपाल सिंह यादव शामिल हैं. वहीं आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, संध्या यादव और शीला यादव उनके चचेरे भाई-बहन हैं.

नेताओं ने जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

(आज तक के इनपुट से)