भाई प्रतीक के निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पहुंचे पोस्टमॉर्टम हाउस, वहां जाकर सीधा डॉक्टर रूम में गए

Prateek Yadav Death: सपा चीफ अखिलेश यादव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं. बता दें कि प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम हो रहा है. ऐसे में अखिलेश सीधा पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं.

UP News

यूपी तक

13 May 2026 (अपडेटेड: 13 May 2026, 10:17 AM)

follow google news

Akhilesh Yadav in postmortem house: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. बता दें कि प्रतीक यादव भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति थे. प्रतीक काफी फिटनेस फ्रीक थे. सपा और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी प्रतीक के निधन पर दुख जताया है. इसी बीच अब खुद सपा चीफ अखिलेश यादव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं. बता दें कि प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम हो रहा है. ऐसे में अखिलेश सीधा पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें...

अखिलेश सीधा डॉक्टर रूम में गए

बता दें कि अखिलेश यादव सीधा पोस्टमॉर्टम हाउस में आकर, डॉक्टर के रूप में पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि वहां अखिलेश यादव डॉक्टरों से बात कर रहे हैं. इस दौरान अखिलेश भावुक भी नजर आए हैं. 

अखिलेश ने किया ट्वीट

भाई प्रतीक की मौत पर अखिलेश यादव का भी ट्वीट सामने आया है. अखिलेश ने प्रतीक की फोटो शेयर करते हुए लिखा,  प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि! 

प्रतीक को लेकर ये भी पता चला

सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रतीक यादव का मेदांता में इलाज चल रहा था. प्रतीक यादव डिप्रेशन में भी थे. उनकी नसों का इलाज भी मेदांता में चल रहा था. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी.

आपको ये भी बता दें कि प्रतीक को आज तड़के सुबह अस्पताल में लाया गया. मगर डॉक्टरों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि प्रतीक को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था.