Brij Bhushan Singh on Prateek Yadav News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक राजनीति से दूर रहते थे और लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते थे. वह बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्ते पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती भी हुए थे, जहां अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे थे. बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसी बीच पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने भी पोस्ट कर दुख जताया है.
ADVERTISEMENT
एक्स पर किया ये पोस्ट
बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं दुखद है.'उन्होंने आगे लिखा कि वह भगवान हनुमान जी महाराज से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. पोस्ट के अंत में उन्होंने 'भावपूर्ण श्रद्धांजलि' और 'ॐ शांति' भी लिखा.
बता दें कि प्रतीक यादव का निधन लखनऊ में हुआ. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है.
ADVERTISEMENT









