प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, तब उनके सामने इस हाल में दिखीं अपर्णा

यूपी तक

13 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें श्रद्धांजलि देने लखनऊ स्थित आवास पहुंचे.

Prateek Yadav Death, CM Yogi Tribute, Aparna Yadav House, Postmortem Report, Pulmonary Thromboembolism

श्रद्धांजलि देते सीएम योगी आदित्यनाथ

Google CTA

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें श्रद्धांजलि देने लखनऊ स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के घर पहुंचकर प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.
 

यह भी पढ़ें...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पति श्री प्रतीक यादव जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.'

इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया था. उन्होंने लिखा था कि पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन बेहद दुखद है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह

इसी बीच प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स की वजह से हुई. डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति बड़े पैमाने पर हुए पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमना) के कारण बनी, जिसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है. इससे दिल का काम प्रभावित होता है और अचानक सांस रुक सकती है.

बुधवार तड़के बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी.

फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखे गए सैंपल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने आगे की जांच के लिए पूरा हार्ट और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक सामग्री को फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा है, ताकि हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच की जा सके. इसके अलावा विसरा सैंपल को विस्तृत रासायनिक विश्लेषण के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया है, जिससे मौत से जुड़े अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा सके.