Gonda bank scam: गोण्डा में उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के करीब ₹21 करोड़ के गबन और जालसाजी मामले में पुलिस ने वांछित सहायक शाखा प्रबंधक सुशील कुमार गौतम को लखनऊ से गिरफ्तार किया. स्पेशल ऑडिट में 205 खातों और 5 आंतरिक खातों से अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ था. इस मामले में पहले भी तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत अन्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं.
ADVERTISEMENT
पुलिस के अनुसार बैंक में ऋण वितरण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और फर्जीवाड़ा किया गया था. जांच में सामने आया कि बैंक अधिकारियों और कुछ खाता धारकों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नियमों के विरुद्ध ऋण स्वीकृत किए और करोड़ों रुपये का गबन किया.
205 खातों और 5 आंतरिक खातों से हुआ करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन
मामले का खुलासा स्पेशल ऑडिट रिपोर्ट के दौरान हुआ, जिसमें पता चला कि बैंक के 205 खातों और 5 आंतरिक खातों से करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन किया गया. आरोपियों ने बैंकिंग नियमों और आरबीआई के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी को अंजाम दिया.
पहले हुई तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत अन्य की गिरफ़्तारी
इस मामले में पहले भी तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में सभाजीत सिंह, उदित कुमार वर्मा, अमित यादव और प्रभाकर यादव की अहम भूमिका रही. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई.
ADVERTISEMENT









