गोरखपुर में लिवइन पार्टनर की बेटी संग भाग गया महिला का 45 साल का बॉयफ्रेंड, पापा कहकर बुलाती थी लड़की

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में सौतेले पिता पर 19 वर्षीय बेटी को भगाने का आरोप लगा है. मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी पिछले चार साल से महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था. युवती की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Gorakhpur Crime News:सांकेतिक तस्वीर

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. आरोप है कि यहां एक 19 साल की लड़की का सौतेला पिता अपनी ही बेटी को भगा ले गया. सामने आई जानकारी के मुताबिक,लड़की की मां एक 45 साल के व्यक्ति के साथ लिवइन में रहती थी. लड़की उसे अपना पापा कहकर बुलाती थी. ऐसे में जैसे ही ये बात पता चली लड़की की मां भागे-भाागे पुलिस के पास पहुंची. महिला ने अपने लिवइन पार्टनर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. 15 मई की रात को घटी इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में थी महिला

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था और वह दिल्ली में रहता है. पहली शादी से महिला की दो बेटियां हैं. इसी बीच महिला की मुलाकात इस 45 सा के आरोपी शख्स से हुई. आरोपी खुद शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है. लेकिन वह अपने परिवार को छोड़कर पिछले 4 साल से इस महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था.

महिला ने बताया कि आरोपी उसके बच्चों की बिल्कुल सगे पिता की तरह देखभाल करता था. बच्चे भी उसे अपने परिवार का हिस्सा मान चुके थे. इसी भरोसे के चलते महिला कभी भी आरोपी पर शक नहीं करती थी और वह अक्सर बेटियों को बाहर घुमाने भी ले जाता था. किसी को कानों-कान भनक नहीं थी कि पिता के इस मुखौटे के पीछे एक दरिंदा छिपा है.

बेटी की सुरक्षा को लेकर मां को सता रहा डर

लापता युवती इस वक्त ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है. 15 मई की रात को आरोपी उसे अपने जाल में फंसाकर फरार हो गया. इस धोखे से पूरी तरह टूट चुकी मां ने रोते हुए पुलिस से अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है. मां को डर है कि आरोपी उसकी मासूम बेटी के साथ कोई अनहोनी न कर दे.

क्या कहती है पुलिस?

इस पूरे मामले पर सीओ गिड़ा योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर हरपुर बुदहट थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही कलयुगी पिता और युवती दोनों को ढूंढ निकाला जाएगा.