Lucknow Crime News: बिग्गन अंसारी ने बेटी के शव के किए 6 टुकड़े, सिर को तालाब में फेंका बाकी हिस्सों बक्से में भरकर ट्रेन में छोड़ा

Lucknow Crime News: लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में मिले बक्से से किशोरी के शव के टुकड़ों की बरामदगी ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. अब जीआरपी जांच में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस के अनुसार, किशोरी की हत्या उसके पिता ने ही की थी. आरोपी को बेटी के एक युवक से बातचीत करने पर आपत्ति थी और इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दिया.

Lucknow Crime News

अंकित मिश्रा

• 04:04 PM • 21 May 2026

follow google news

Lucknow Crime News:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में बक्से के अंदर किशोरी के शव के टुकड़े मिलने के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि मृत किशोरी कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र की रहने वाली थी और उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने ही की थी.

यह भी पढ़ें...

पिता ने बेटी के शव के किए थे 6 तुकड़े


जीआरपी जांच में सामने आया कि आरोपी पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद शव के छह टुकड़े किए. सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया गया, जबकि बाकी हिस्सों को प्लास्टिक और पुराने कपड़ों में लपेटकर बक्से में रखा गया और ट्रेन में छोड़ दिया गया.

जीआरपी एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि आरोपी पिता बिग्गन अंसारी को शक था कि उसकी 16 साल बेटी एक युवक से फोन पर बात करती थी. उसने कई बार बेटी को समझाया और संपर्क खत्म करने को कहा, लेकिन किशोरी के नहीं मानने पर आरोपी नाराज रहने लगा. उसे डर था कि परिवार की बदनामी होगी.

वारदात से पहले पिता ने बनाई थी ये योजना


पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने वारदात की पहले से योजना बनाई थी. उसने पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था. 16 मई को उसने अपनी बहन और बहनोई को घर बुलाया. आरोप है कि तीनों ने मिलकर किशोरी की हत्या की और शव के टुकड़े किए.

इसके बाद शव के हिस्सों को बक्से में रखकर ई-रिक्शा से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे और छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बक्सा रख दिया. शव छोड़ने के बाद आरोपी और उसके सहयोगी दूसरे कोच से बाहर निकल गए. रेलवे स्टेशन और ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान हुई और जीआरपी आरोपी तक पहुंच गई. फिलहाल आरोपी पिता और एनी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.