लखनऊ में अनिल कुमार ने अपने पड़ोसी अजहुर के साथ रात 11 बजे किया खौफनाक कांड, देखने वाला हर कोई कांप गया

आशीष श्रीवास्तव

16 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद एक युवक की मौत की वजह बन गया. आरोप है कि एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने पड़ोसी पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी.

Lucknow Crime, Neighbor Dispute, Car Attack Case, Azhar Death Case, Lucknow News, Uttar Pradesh Crime, Road Rage Incident, Crime News India

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद एक युवक की मौत की वजह बन गया. आरोप है कि एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने पड़ोसी पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें...

पड़ोसी के बीच विवाद के बाद हुई घटना

जानकारी के अनुसार महानगर थाना क्षेत्र की गली नंबर-1 में शुक्रवार रात करीब 11 बजे यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि अनिल कुमार और उसके पड़ोसी अजहुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी कार अजहुर पर चढ़ा दी. कार की टक्कर लगने के बाद अजहुर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अजहुर को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अजहुर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नशे में होने का लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय आरोपी अनिल कुमार नशे की हालत में था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलते ही महानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना अचानक हुई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी. इस मामले में डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और डर का माहौल है. स्थानीय लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.