Lucknow Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश को एक और हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर मिल गया है. 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो चुका है. छह लेन वाला यह एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाएगा. सरकार के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर सफर का समय घटकर करीब 40 से 45 मिनट रह जाएगा. यह सड़क अत्याधुनिक AIMGC (Automated Intelligent Machine-Guided Construction) तकनीक से तैयार की गई है और इसे लगभग 4200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इस बीच लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी SUV लेकर इस एक्सप्रेसवे पर चलता है, तो उसे पेट्रोल पर कितना खर्च करना पड़ेगा? आइए आसान गणित से समझते हैं.
ADVERTISEMENT
अगर आपकी SUV 12 KM/L का माइलेज देती है...
एक्सप्रेसवे की लंबाई: 63 KM
माइलेज: 12 KM/L
कुल पेट्रोल की जरूरत: 63 ÷ 12 = 5.25 लीटर
लखनऊ में पेट्रोल का भाव: ₹101.59 प्रति लीटर (13 जुलाई का रेट)
कुल पेट्रोल खर्च:
5.25 × ₹101.59 = ₹533.35 (लगभग 533 रुपये)
यानी 12 KM प्रति लीटर माइलेज देने वाली SUV को पूरे एक्सप्रेसवे का सफर तय करने में करीब 533 रुपये का पेट्रोल लगेगा.
अगर SUV 14 KM/L का माइलेज देती है...
कुल पेट्रोल की जरूरत: 63 ÷ 14 = 4.5 लीटर
पेट्रोल खर्च: 4.5 × ₹101.59 = ₹457.16 (लगभग ₹457)
यानी 14 KM/L माइलेज मिलने पर यही सफर करीब ₹457 में पूरा हो जाएगा.
क्या हैं एक्सप्रेसवे की खास बातें
- 63 किलोमीटर लंबा छह लेन एक्सप्रेसवे
- निर्माण लागत करीब 4200 करोड़ रुपये
- सफर का समय घटकर 40-45 मिनट
- आधुनिक AIMGC तकनीक से निर्माण
- लोगों, माल और सेवाओं की तेज आवाजाही
- उत्तर प्रदेश के हाई-स्पीड रोड नेटवर्क को मजबूती
- व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रियल एस्टेट को मिलेगा बढ़ावा
क्यों अहम है यह एक्सप्रेसवे?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे सिर्फ दो शहरों को जोड़ने वाली सड़क नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास का नया कॉरिडोर माना जा रहा है. बेहतर कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक्स की लागत कम होगी, यात्रा तेज होगी और दोनों शहरों के बीच रोजाना आने-जाने वाले लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. अगर आपकी SUV का माइलेज 12 से 14 KM/L के बीच है, तो इस पूरे 63 किलोमीटर के सफर में आपको लगभग 457 से 533 रुपये तक का पेट्रोल खर्च आएगा (टोल शुल्क अलग होगा).
ADVERTISEMENT











