UP Tourism: उत्तर प्रदेश में शुरू होंगे हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक, लखनऊ के इन 3 स्थानों से होगी शुरुआत

हर्ष वर्धन

• 05:05 PM • 10 Jul 2026

उत्तर प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक शुरू किए जाएंगे. पहले चरण में लखनऊ के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन, डिजिटल सुविधाएं और सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा.

Double Decker Food Truck Lucknow

Double Decker Food Truck Lucknow

Google CTA

उत्तर प्रदेश में पर्यटन को और आकर्षक बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से हाईटेक डबल-डेकर फूड ट्रक शुरू करने की योजना बनाई गई है. इन फूड ट्रकों के जरिए पर्यटकों को स्थानीय स्वाद, आधुनिक डिजिटल सुविधाएं और सांस्कृतिक अनुभव एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें...

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के एडवाइजर अवनीश अवस्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में एक पर्यटन विभाग का पोस्टर शेयर किया है. उसके अनुसार, यह पहल प्रदेश के पर्यटन को स्मार्ट, आकर्षक और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. इन डबल-डेकर फूड ट्रकों में पर्यटक स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ आधुनिक सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे.

क्या होंगी खास सुविधाएं?

पर्यटन विभाग के पोस्टर के मुताबिक इन हाईटेक फूड ट्रकों में पर्यटकों को तीन प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

  • स्थानीय स्वाद का अनुभव.
  • आधुनिक डिजिटल सुविधाएं.
  • समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव.

इस पहल का उद्देश्य सिर्फ खानपान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की संस्कृति और खानपान से भी जोड़ना है.

पहले चरण में लखनऊ के इन तीन स्थानों पर होगी शुरुआत

पहले चरण में डबल-डेकर फूड ट्रकों का संचालन लखनऊ के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर किया जाएगा.

  • नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ.
  • गोमती रिवर फ्रंट, लखनऊ.
  • मरीन ड्राइव, लखनऊ.

ये तीनों स्थान राजधानी के प्रमुख पर्यटन और घूमने-फिरने वाले केंद्रों में शामिल हैं, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचते हैं.

पर्यटन को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी

पोस्टर में दावा किया गया है कि यह पहल उत्तर प्रदेश के पर्यटन को स्मार्ट, आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक नया कदम होगी. डबल-डेकर फूड ट्रक के जरिए पर्यटकों को एक ही स्थान पर भोजन, आधुनिक सुविधाएं और सांस्कृतिक माहौल उपलब्ध कराने की योजना है.

हालांकि, पोस्टर में इन फूड ट्रकों के संचालन की तारीख, निवेश या अन्य विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. पर्यटन विभाग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने के बाद इस योजना के अन्य पहलुओं की तस्वीर और स्पष्ट होगी.