Saharanpur News: सहारनपुर में गोकशी का भंडाफोड़, 20 किलो गोमांस, 3 तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Newzo

• 04:50 PM • 10 Jul 2026

Saharanpur Crime News: शादी-विवाह के सीजन में चंदौली के सर्राफा बाजार से खरीदारों के लिए राहतभरी खबर है.शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव स्थिर रहे, जिससे बाजार में रौनक बढ़ी। ग्राहकों ने खरीदारी में रुचि दिखाई, जबकि कारोबारियों ने वैश्विक बाजार के अनुसार आगे कीमतों में बदलाव की संभावना जताई.

 सहारनपुर में गोकशी का भंडाफोड़, 20 किलो गोमांस, 3 तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सहारनपुर में गोकशी का भंडाफोड़, 20 किलो गोमांस, 3 तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

Google CTA

Saharanpur Crime News: जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तीतरों पुलिस ने कथित गोकशी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलो गोमांस, तीन अवैध .315 बोर देशी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस तथा गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं. वहीं चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोलाखेड़ी से धानवा जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग कथित रूप से कटे हुए गोमांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पॉलीथीन में भर रहे हैं और उसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना पर थाना प्रभारी विकास चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एजाज पुत्र बशीर, इसराईल पुत्र बशीर निवासी ग्राम धानवा थाना तीतरों तथा वासिद पुत्र अफजाल निवासी ग्राम समसपुर कला थाना सरसावा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का दावा है कि मौके से 20 किलो गोमांस, तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो बड़े छुरे, एक छोटा छुरा, एक कुल्हाड़ी, एक तराजू, लोहे के बांट और लकड़ी का तख्ता बरामद किया गया है.

पुलिस के अनुसार चार अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

इस मामले में थाना तीतरों में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.