Saharanpur News: राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बवाल, पूर्व सचिव बोले- महानगर अध्यक्ष ने मारा थप्पड़, कराई मारपीट

Newzo

• 06:07 PM • 08 Jul 2026

Saharanpur Congress News: सहारनपुर में राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के भीतर विवाद सामने आ गया. पूर्व सचिव प्रमजीत सिंह ने महानगर अध्यक्ष पर थप्पड़ मारने और मारपीट कराने का आरोप लगाया है. वहीं महानगर अध्यक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया.

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बवाल! पूर्व सचिव बोले- महानगर अध्यक्ष ने मारा थप्पड़, कराई मारपीट

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बवाल! पूर्व सचिव बोले- महानगर अध्यक्ष ने मारा थप्पड़, कराई मारपीट

Google CTA

Saharanpur News: राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के भीतर विवाद खुलकर सामने आ गया. महानगर कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रमजीत सिंह ने महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी पर सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने, गाली-गलौज करने और मारपीट कराने का आरोप लगाया है.
 
घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है. प्रमजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे राम मंदिर चंदा मामले को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को दो पंक्तियों में खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया. 

यह भी पढ़ें...

आरोप है कि इसी दौरान महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने उन्हें थप्पड़ मारा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक अन्य कार्यकर्ता से डंडा मंगवाकर उनके साथ मारपीट कराई गई. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें बचा लिया.
 
अपने शिकायत पत्र में प्रमजीत सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि मनीष त्यागी बैठकों में भी अक्सर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे संगठन में असंतोष का माहौल है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से मामले की जांच कराते हुए महानगर अध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, इस मामले में जब महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी से उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया. मनीष त्यागी का कहना है कि संबंधित कार्यकर्ता शराब के नशे में था और उसे कार्यक्रम स्थल से हटाया गया था. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि थप्पड़ मारने की कोई घटना नहीं हुई और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं.

फिलहाल, वायरल वीडियो और शिकायत पत्र के बाद कांग्रेस संगठन के भीतर इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. प्रदेश नेतृत्व की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.