Saharanpur News: जनसुनवाई में डीएम-एसएसपी सख्त, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Newzo

• 03:19 PM • 06 Jul 2026

Saharanpur Sampoorna Samadhan Diwas: मपुर मनिहारान तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम और एसएसपी ने जनशिकायतें सुनीं. अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए. दोनों अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जनसुनवाई में डीएम-एसएसपी सख्त, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनसुनवाई में डीएम-एसएसपी सख्त, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर की तहसील रामपुर मनिहारान में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, बिजली, पेंशन, आवास, विकास कार्यों तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं.

यह भी पढ़ें...

बता दें दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक अवलोकन किया. फरियादियों से उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान तथ्यों और स्थलीय निरीक्षण के आधार पर किया जाए.
 
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और फरियादियों को समय पर राहत मिले. उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मामले में एक से अधिक विभाग जुड़े हों तो सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.