Saharanpur News: मेडिकल संस्थानों में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मंडलायुक्त, जल्द फायर NOC जारी करने के निर्देश

Newzo

• 05:46 PM • 04 Jul 2026

Saharanpur Fire Safety News: सहारनपुर मंडल के अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मंडलायुक्त ने अधूरे फायर सेफ्टी कार्य जल्द पूरा करने, डीपीआर के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और सभी पात्र संस्थानों को समयबद्ध तरीके से फायर एनओसी जारी करने के निर्देश दिए हैं.

 मेडिकल संस्थानों में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मंडलायुक्त, जल्द फायर NOC जारी करने के निर्देश

मेडिकल संस्थानों में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मंडलायुक्त, जल्द फायर NOC जारी करने के निर्देश

Google CTA

Saharanpur Fire Safety News:  मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने आयुक्त कार्यालय में मंडल के मेडिकल प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं और फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के अनुरूप सभी अग्निशमन सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि सभी चिकित्सा संस्थानों को समय पर फायर एनओसी उपलब्ध कराई जा सके.

यह भी पढ़ें...

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे में सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में अग्निशमन से जुड़े सुरक्षा मानको का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानको में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाएं. बैठक में कार्यकारी अधिकारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में सुरक्षा मानको के अनुपालन की समीक्षा भी की गई. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जहां भी फायर सेफ्टी से संबंधित कार्य अधूरे हैं, उन्हें तत्काल पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए.साथ ही फायर एनओसी जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए.

सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा

समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. सुनील तेवतिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहारनपुर प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में मेडिकल प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने व भविष्य में किसी भी अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की.