Saharanpur News: सहारनपुर में 8 घंटे में हत्या का खुलासा, 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में चचेरे भाई ने की थी हत्या

Newzo

• 03:35 PM • 05 Jul 2026

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में 50 हजार रुपये के उधार का विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया. चचेरे भाई ने पहले साथ बैठकर शराब पी, फिर सोते समय लकड़ी के फट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने महज 8 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए.

सहारनपुर में 8 घंटे में हत्या का खुलासा, 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में चचेरे भाई ने की थी हत्या

सहारनपुर में 8 घंटे में हत्या का खुलासा, 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में चचेरे भाई ने की थी हत्या

Google CTA

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी अनुज पुत्र देवेंद्र उर्फ बिंदर निवासी ग्राम जयपुर माजरा जड़ौदा पांडा, थाना बड़गांव को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के अनुसार आरोपी ने 50 हजार रुपये के उधार के विवाद में अपने चचेरे भाई सुरेंद्र (48) की लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक, मृतक सुरेंद्र और आरोपी अनुज लंबे समय से साथ मजदूरी करते थे. अनुज ने सुरेंद्र से अलग-अलग समय पर 50 हजार रुपये उधार लिए थे. सुरेंद्र लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले सुरेंद्र के साथ शराब पी और फिर आधी रात को उसके सो जाने के बाद लकड़ी के फट्टे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी.

घटना के दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. आरोपी ने पहले लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब लोगों ने खून से सने हाथ-पैर देखे तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद वह अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का फट्टा और अपने खून से सने कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए थे. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली रोड स्थित छिदबना मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा लकड़ी का फट्टा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया.