Saharanpur Weather: सहारनपुर में 2 घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, अब उमस से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Newzo

• 11:04 AM • 05 Jul 2026

Saharanpur Weather Today 5 July 2026: सहारनपुर में महज दो घंटे की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी. कई इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई, जबकि बारिश थमने के बाद उमस ने हालात और मुश्किल बना दिए. बदलते मौसम के बीच वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है.

सहारनपुर में 2 घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, अब उमस से बढ़ा बीमारियों का खतरा

सहारनपुर में 2 घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, अब उमस से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Google CTA

Saharanpur Weather Today 5 July 2026: सहारनपुर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, शनिवार को करीब दो घंटे हुई तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, वहीं आज फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. आसमान में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल हैं.

यह भी पढ़ें...

बारिश के दौरान नगर निगम की व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई. नगर निगम कार्यालय के सामने बने वर्कशॉप और स्टेडियम के आसपास जलभराव हो गया. मुख्य मार्ग पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई वाहन चालकों और राहगीरों को जलभराव के कारण परेशानी झेलनी पड़ी. 

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है. शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, खासकर छोटे बच्चों में उल्टी, दस्त, बुखार और वायरल संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. चिकित्सकों का कहना है कि उमस और बदलते मौसम के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने और बिना जरूरी काम के दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है. 

आज भी शहर में कहीं बादल तो कहीं धूप देखने को मिली, लेकिन उमस कम नहीं हुई. सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रहती. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.