16200000 रुपये कैश, 13 KG सोना, 9 KG चांदी! आगरा के पूर्व ARTO ललित कुमार के घर से मिला ₹35 करोड़ का खजाना

हर्ष वर्धन

• 11:36 AM • 09 Jul 2026

यूपी विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आगरा के पूर्व ARTO ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी में करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, आभूषण, संपत्ति के दस्तावेज और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड मिलने का दावा किया गया है.

UP Tak
Google CTA

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आगरा के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 7 और 8 जुलाई को लखनऊ स्थित उनके आवास पर की गई तलाशी में करोड़ों रुपये की नकदी, सोना-चांदी, संपत्ति के दस्तावेज और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड मिलने का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें...

घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखी थी नकदी

विजिलेंस के मुताबिक, तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग स्थानों से करीब ₹1.62 करोड़ नकद बरामद हुए. इसके अलावा लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, कीमती आभूषण और बड़ी मात्रा में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले.

कई शहरों में संपत्ति के दस्तावेज मिले

जांच में लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई शहरों में मकान, भूखंड, कृषि भूमि और फ्लैट बुकिंग से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. इसके अलावा बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस निवेश, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं.

दो कार, रिवॉल्वर और अन्य सामान भी मिला

तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम को दो चारपहिया वाहन, एक रिवॉल्वर और अन्य कीमती घरेलू सामान भी मिला है. शुरुआती आकलन के अनुसार बरामद नकदी, सोना-चांदी, आभूषण, निवेश और चल-अचल संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹35 करोड़ बताई जा रही है.

टीम को मिलेगा ₹1 लाख का पुरस्कार

इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली लखनऊ सेक्टर की विजिलेंस टीम को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान ने ₹1 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें: मेरठ SSP अविनाश पांडेय ने पुलिस गाड़ी में बैठे रवि गौतम को मारे थप्पड़ ही थप्पड़, दलित समाज के प्रदर्शन का है मामला