लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ SSP अविनाश पांडेय ने पुलिस गाड़ी में बैठे रवि गौतम को मारे थप्पड़ ही थप्पड़, दलित समाज के प्रदर्शन का है मामला

Meerut Lalita Gautam Murder Case: मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान SSP अविनाश पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि पुलिस वाहन में बैठे रवि गौतम को SSP ने थप्पड़ मारे थे, जिसके बाद उसने कथित तौर पर जान देने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Meerut Lalita Gautam Murder Case: मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडेय का प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बीच मामले में नया दावा सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी के अंदर जिस युवक को एसएसपी ने थप्पड़ मारे थे, उसका नाम रवि गौतम है. बता दें कि SSP से थप्पड़ खाने के बाद पुलिस की गाड़ी के अंदर ही रवि गौतम ने जान देने की कोशिश की थी. हालांकि पुलिसवालों ने उसे ऐसा करने से रोका था. इस दोनों घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं.