जनता की फरियाद सुनने पहुंचे थे साहब, लेकिन टोपी के अंदर मोबाइल रखकर देखने लगे वीडियो! आजमगढ़ का वीडियो हुआ वायरल
ADVERTISEMENT
आजमगढ़ सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक एसआई रैंक के पुलिस अधिकारी पर बैठक के दौरान मोबाइल में वीडियो देखने का आरोप लगाया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक सब इंस्पेक्टर (SI) रैंक के अधिकारी समाधान दिवस की बैठक के दौरान मोबाइल पर वीडियो देखते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने अपनी टोपी के अंदर मोबाइल रखकर उसमें वीडियो चला रखा था और कान में ईयरफोन लगाकर उसे देख रहे थे.
