UP School Closed: आज नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में छु्ट्टी, गाजियाबाद डीएम ने जारी किया आदेश
लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने 9 जुलाई 2026 को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
Ghaziabad Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत गाजियाबाद और इसके आसपास के इलाकों में रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले के कई रिहायशी इलाकों और मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है. सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को इस जलभराव के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
