चंदौली में नाले के बीच कुर्सी डालकर बैठ गए सपा कार्यकर्ता पंकज यादव! वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जो किया...
ADVERTISEMENT
Chandauli Viral Video: उत्तर प्रदेश के चंदौली में नाले की सफाई को लेकर सपा कार्यकर्ता पंकज यादव ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. वह नाले के बीच कुर्सी डालकर बैठ गया और सफाई के तरीके पर सवाल उठाए.
Chandauli Viral Video: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. यहां एक युवक नाले के बीचों-बीच कुर्सी डालकर बैठ गया और सफाई कार्य का विरोध करने लगा. युवक की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह गंदे पानी से भरे नाले में गर्दन तक डूबा हुआ नजर आ रहा है.
