वाराणसी को लेकर सीएम योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, नए नियम के साथ अब मुफ्त मिलेंगी ये स्पेशल सुविधाएं
वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन 2026 की तैयारियों, काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए अलग दर्शन मार्ग, पाइपलाइन के बाद सड़कों की तत्काल मरम्मत, रोपवे और अन्य परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बेहद अहम बैठक की. बैठक में काशी में चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स, कानून व्यवस्था और सबसे जरूरी आगामी सावन महीने की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई.
