आगरा में मायके में घुसकर पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदा, 8 महीने के विवाद का हुआ दर्दनाक अंत!
ADVERTISEMENT
Agra Murder Case: आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में पति ने मायके में रह रही पत्नी कुंती प्रजापति की चाकू मारकर हत्या कर दी. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और महिला करीब 8 महीने से अपने मायके में रह रही थी.
Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की उसके मायके में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इस घटना में दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां का साया उठ गया. यह पूरा मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के कोलियाई बस्ती का है. मृतका की पहचान कुंती प्रजापति के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते कुंती पिछले करीब 8 महीने से अपने मायके में रह रही थी.
