Google Drive में सेव था आपत्तिजनक कंटेंट, एटा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Etah Mudit Gupta Arrest: एटा पुलिस ने घुंघरू कारोबारी मुदित गुप्ता को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि उसके मोबाइल और Google Drive से 1000 से अधिक आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले हैं. मामले में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
ADVERTISEMENT

Etah News
Etah Mudit Gupta Arrest: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में साइबर पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घुंघरू कारोबारी मुदित गुप्ता को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी के दो मोबाइल फोन की डिजिटल जांच में 1000 से अधिक पॉर्न और अन्य आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले हैं. जांच के दौरान पांच साल की एक बच्ची के कथित यौन शोषण से जुड़ा वीडियो भी मिलने का दावा किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
