लेटेस्ट न्यूज़

उनका ड्राइवर अपराधी था उसी ने सब किया... गोविंद देवगिरी ने चंपत राय को बताया 'बेगुनाह', टिन्नू यादव पर फोड़ा ठीकरा!

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी पर शक नहीं है. उन्होंने पूरे मामले में ड्राइवर की भूमिका पर संदेह जताया.

ADVERTISEMENT

Champat Rai on Tinnu Yadav
Photo: Champat Rai And Tinnu Yadav
social share
Google CTA

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें 32 वर्षों से जानते हैं और उनकी ईमानदारी पर कोई संदेह नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि चंपत राय से एक बड़ी लापरवाही हुई, क्योंकि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को ड्राइवर रखा (टिन्नू यादव), जिसने पूरे सिस्टम तक पहुंच बना ली थी. गोविंद देव गिरी ने आशंका जताई कि पूरे मामले के पीछे ड्राइवर और उसके बाहरी संपर्कों की भूमिका हो सकती है.