लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव या सीएम योगी, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में कुर्मी किसे देंगे वोट?

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यूपी में कुर्मी वोट बैंक को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है. ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव आमने-सामने हैं, जबकि पल्लवी पटेल के बदले तेवर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरणों के संकेत दे रहे हैं.

ADVERTISEMENT

CM Yogi and Akhilesh Yadav
CM Yogi and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का रुख बदल दिया है. खासकर कुर्मी वोट बैंक को लेकर सियासी दलों में जबरदस्त रस्साकसी छिड़ गई है. चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के 7 कुर्मी सांसदों की जीत और बीजेपी गठबंधन की सहयोगी अनुप्रिया पटेल के घटते मार्जिन ने इस लड़ाई को और दिलचस्प बना दिया है. इसी बीच एनडीए के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के बहाने अखिलेश यादव पर हमला बोला है. वहीं दूसरी ओर कभी सपा से बगावत करने वाली पल्लवी पटेल के बदले सुर यूपी की राजनीति में एक नए समीकरण का इशारा कर रहे हैं.