अमेठी में भाई की शादी में DJ बजाने आए युवक को दूल्हे की बहन से हुआ प्यार... 3 साल बाद उसी घर का बन गया दामाद, अब मामला पहुंचा थाने!
ADVERTISEMENT
Amethi Love Story: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। शादी में DJ बजाने आए युवक को दूल्हे की बहन से प्यार हो गया. तीन साल तक चले रिश्ते के बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन परिवार की नाराजगी के चलते मामला थाने पहुंच गया.
Amethi Love Story: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आमतौर पर शादी समारोह सिर्फ कुछ घंटों की मुलाकातों और यादों तक सीमित रहते हैं, लेकिन यहां एक शादी में हुई मुलाकात तीन साल लंबे प्रेम संबंध में बदल गई. दूल्हे की शादी में डीजे बजाने आए युवक को दूल्हे की बहन से प्यार हो गया. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, रिश्ता गहराता गया और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, लड़की के परिजनों ने इसे स्वीकार नहीं किया और मामला पुलिस तक पहुंच गया. अब इस पूरे प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
