लेटेस्ट न्यूज़

'अकेली हो तो घर बुलाना', हापुड़ में 12वीं की स्टूडेंट के साथ इकोनॉमिक्स लेक्चरर ने की अश्लील बातें!

Hapur Crime News: यूपी के हापुड़ में 12वीं की एक छात्रा ने एक इकोनॉमिक्स लेक्चरर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा के आरोप के मुताबिक, लेक्चरर उसे अकेला पाकर अश्लील बातें करता था. वहीं इसका विरोध करने पर उसे फेल करने की धमकी देता था.

ADVERTISEMENT

Hapur News:सांकेतिक तस्वीर
Hapur News:सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंटर कॉलेज में इकोनॉमिक्स पढ़ाने वाले शिक्षक पर 12वीं की छात्रा ने बेहद गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए हैं. छात्रा का आरोप है कि शिक्षक उसे अकेला पाकर कहते थे कि 'मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं... आओ गले लगो, तुम्हें मेरी शक्ति मिलेगी... घर में अकेली हो तो बुलाना.' जब छात्रा ने इस गंदी हरकत का विरोध किया तो उसे परीक्षा में फेल करने और जान से मारने की धमकी तक दी गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.