लेटेस्ट न्यूज़

आपत्तिजनक ड्रेस पहनने को लेकर ट्रोल हुई थीं मेरठ की महिला दारोगा अनु कॉलिस, अब दोबारा वही कपड़े पहनकर उन्होंने बनाया वीडियो और कही ये बात

आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद निलंबित की गईं महिला दरोगा अनु कॉलिस पहली बार सामने आई हैं. शनिवार को उन्होंने यूट्यूब पर लाइव आकर पूरे मामले पर अपनी बात रखी और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर सफाई दी.

ADVERTISEMENT

 Suspended Woman Sub Inspector Anu Kallis
Suspended Woman Sub Inspector Anu Kallis
social share
Google CTA

Suspended Woman Sub Inspector Anu Kallis News: आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद निलंबित की गईं महिला दरोगा अनु कॉलिस पहली बार सामने आई हैं. शनिवार को उन्होंने यूट्यूब पर लाइव आकर पूरे मामले पर अपनी बात रखी और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर सफाई दी. लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से कमरे में बंद हैं और इस विवाद की वजह से मानसिक रूप से काफी परेशान हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जान देने के ख्याल आ रहे हैं. अनु कॉलिस ने लाइव के दौरान अपने कपड़ों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा 'जो कपड़े मैं घर में पहनती हूं, उनसे मेरे पिता को दिक्कत नहीं है, तो किसी और को क्या शिकायत है?' उन्होंने दावा किया कि उनकी वजह से पुलिस महकमे की छवि धूमिल नहीं हुई है. सरकारी नौकरी को लेकर उन्होंने कहा कि इसे हासिल करना आसान नहीं होता और मौजूदा विवाद ने उन्हें काफी तनाव में डाल दिया है.