Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज मौसम लेगा करवट...होगी झमाझम बारिश, गरजेंगे बादल और चलेंगी ठंडी हवाएं! जानिए IMD का ताजा अपडेट
Lucknow Weather Today: राजधानी लखनऊ में 9 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रह सकता है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Weather Today: राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है. मौसम विभाग से प्राप्त तजा आंकड़ों के अनुसार, आज यानी 9 जुलाई को लखनऊ में दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की निरंतर बारिश होने की प्रबल संभावना है. पिछले कुछ दिनों की चिपचिपी गर्मी के बाद इस मौसमी बदलाव से जहां एक तरफ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज दिन के अलग-अलग हिस्सों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की है.
