चंपत राय ने दानपात्रों की गिनती से खुद को बताया अलग..., राम मंदिर केस में अब अनिल मिश्रा पर उठे सवाल!
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जिसने पूरे विवाद को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा दिए गए कथित गोपनीय लिखित बयान का एक हिस्सा लीक होने का दावा किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Champat Rai
Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जिसने पूरे विवाद को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा दिए गए कथित गोपनीय लिखित बयान का एक हिस्सा लीक होने का दावा किया जा रहा है. सामने आए कथित बयान में चंपत राय ने दानपात्रों से निकली नकदी की गिनती, बैंक में जमा कराने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रक्रिया और बैंक के साथ हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) से खुद को अलग बताया है. इसके बाद ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. अब सभी की नजर एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.
