4 दिन पहले ही हुई थी 22 साल की शिवानी की सगाई, अब जंगल में मिली उसकी बॉडी! उसने मां से आखिरी बार क्या कहा था?

अंकित मिश्रा

19 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक जंगल में 22 साल की एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है.

shivani singh lucknow news, sushant golf city lucknow murder, lucknow woman found dead in forest, shivani singh up news, lucknow crime news today, lucknow real estate employee case, up police shivani singh murder case

shivani singh (File Photo)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक जंगल में 22 साल की एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बता दें मृतका की महज 4 दिन पहले ही सगाई हुई थी और घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं. वहीं पुलिस को युवती के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया था.

यह भी पढ़ें...

यह पूरी कहानी तब सामने आई जब सोमवार को एक परिवार अपनी लापता बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा था. पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय शिवानी सिंह रविवार को घर से निकली थी, लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो घर वालो ने उसकी तलाश शुरू की. सोमवार को जब उसकी मां गीता सिंह  रिपोर्ट लिखावाने के लिए थाने पहुंचीं तो पुलिस ने उन्हें एक अज्ञात शव की तस्वीर दिखाई. तस्वीर देखते ही मां हैरान हो गई क्योंकि वह शव उनकी बेटी शिवानी की ही थी.

परिजनों ने बताया कि शिवानी की 14 मई को ही प्रकाश नाम के एक लड़के से सगाई हुई थी और कुछ दिन बाद होने वाले शादी में पूरा परिवार तैयारियों के जश्न में डूबा हुआ था. मृतका की मां गीता के मुताबिक शिवानी एक रियल एस्टेट कंपनी के ऑफिस में काम करती थी और शनिवार सुबह वह ऑफिस जाने की बात कहकर ही घर से निकली थी.

इस मामले में पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है. डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद मामले की आगे की जांच जा रही है. शुरुआती जांच में सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि मामला हत्या का है. हालांकि मौत की सही वजह और सटीक समय का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. वहीं सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं. पुलिस शिवानी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), आखिरी लोकेशन और रास्ते में पड़ने वाले तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि वह आखिरी बार किससे और कहां मिली थी.