आमिर ने नाम बदलकर बढ़ाई नजदीकी और लड़की के शूट कर लिए अश्लील Video... फिर कन्वर्ट करने का बनाया दबाव तो खुल गया राज

आशीष श्रीवास्तव

17 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक युवक पर नाम और पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.

lucknow forced conversion case, aamir alias raju lucknow, chinhat police case blackmailing, up crime news chinhat

lucknow forced conversion case (Representational Photo)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक युवक पर नाम और पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव भी बना रहा था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात नौबस्ता कला इलाके के रहने वाले एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम राजू बताया था. बातचीत के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं. युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए.

यह भी पढ़ें...

बाद में सामने आई असली पहचान

युवती का कहना है कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि युवक का असली नाम आमिर है. यह जानकारी मिलने के बाद उसने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी. लेकिन इसके बाद मामला और गंभीर हो गया. आरोप है कि युवक ने युवती के कुछ निजी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे. उन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बना रहा था.

धर्म परिवर्तन और शादी का बनाया दबाव

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और वह उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था. युवती ने बताया कि उसने कई बार मना किया, लेकिन आरोपी की ओर से धमकियां मिलती रहीं. पीड़िता के अनुसार, 10 मई की रात आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और कहा कि 25 हजार रुपये देने पर वह वीडियो डिलीट कर देगा.

पैसे लेने के बाद भी नहीं हटाए वीडियो

युवती का आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किए. इसके बजाय उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. शोर सुनकर आरोपी के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उनके ऊपर भी गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता ने तकरोही चौकी पहुंचकर शिकायत की थी और कार्रवाई न होने की बात कही थी. वहीं, चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.