बॉयफ्रेंड से झगड़ा करके नहर में कूद गई अंजलि, आखिरी वक्त में लड़के ने जो किया उसे जान नहीं होगा यकीन

आशीष श्रीवास्तव

16 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहाँ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का अंत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुआ.

Instagram Friendship, Lucknow News, Anjali Case, Sharda Canal Incident Krishna Nagar News, Crime News India

Lucknow News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहाँ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का अंत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुआ. इंस्टाग्राम पर बने एक दोस्त से झगड़े के बाद 19 साल की एक लड़की ने शारदा नहर में छलांग लगा दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है और घटना के समय लड़की के साथ मौजूद युवक की भूमिका का पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें...

प्रयागराज जाने की बात कहकर निकली थी अंजलि

यह पूरी घटना लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके की है. मृतका की पहचान 19 साल की अंजलि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली थी. अंजलि लखनऊ में रहकर लोगों के घरों में कामकाज करती थी. परिजनों के मुताबिक, इंस्टाग्राम के जरिए अंजलि की दोस्ती गोमती नगर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. गुरुवार सुबह अंजलि ने अपने परिवार को बताया था कि वह उस युवक के साथ प्रयागराज जा रही है. इसी दौरान दोनों वीआईपी (VIP) रोड के पास स्थित शारदा नहर पर पहुँचे. पुलिस के अनुसार, वहाँ किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और झगड़ा शुरू हो गया. वहाँ मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर अंजलि ने गुस्से में आकर अचानक नहर में छलांग लगा दी.

लड़की के कूदते ही मोबाइल लेकर भागा दोस्त

इस हादसे के बाद एक हैरान करने वाली बात सामने आई है, जिसने मामले को और पेचीदा बना दिया है. लोगों का कहना है कि जैसे ही अंजलि ने नहर में छलांग लगाई, उसके साथ आया युवक उसका मोबाइल फोन उठाया और मौके से फरार हो गया. वहाँ मौजूद लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलते ही आशियाना थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. स्थानीय लोगों की मदद से अंजलि को नहर से बाहर निकाला गया तो उस समय उसकी साँसें चल रही थीं. पुलिस उसे तुरंत लोक बंधु अस्पताल ले गई, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस हर एंगल से कर रही है जाँच

घटना की जानकारी मिलते ही अंजलि के परिजन भी अस्पताल पहुँच गए. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया है. इस मामले में अभी तक परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी पर सीधा आरोप लगाया गया है. कृष्णानगर के एसीपी (ACP) ने बताया कि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जाँच कर रही है. पुलिस अंजलि के उस इंस्टाग्राम दोस्त की तलाश कर रही है और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों को खंगाल रही है. पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि लड़की के नहर में कूदने के बाद वह युवक उसका मोबाइल फोन लेकर क्यों भागा? फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है.