लखनऊ के PGI में लीवर कैंसर पीड़ित मरीज ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मरीजों के बीच मचा हड़कंप

आशीष श्रीवास्तव

18 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Lucknow PGI Hospital News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई (PGI) अस्पताल से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां लंबे समय से लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल के भीतर ही दम तोड़ दिया

Lucknow PGI Hospital, Cancer patient suicide, Lucknow news, Hospital security lapse, Slit throat suicide

Lucknow PGI Hospital News

Google CTA

Lucknow PGI Hospital News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई (PGI) अस्पताल से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां लंबे समय से लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल के भीतर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से अस्पताल प्रशासन, वहां भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती इस मरीज ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन पर भी कई गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि मृतक मरीज पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती था और वह लीवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहा था. लंबे समय से चल रहे इलाज और आर्थिक तंगी (पैसों की परेशानी) की वजह से वह काफी मानसिक तनाव में था. हालांकि, इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि पूरी जांच होने के बाद ही हो पाएगी. जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और असल परिस्थितियों को समझने के लिए संबंधित लोगों व स्टाफ से पूछताछ भी की जाएगी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.