तू मुसलमान-मैं भी मुसलमान…अलीगढ़ की रेप पीड़िता इंसाफ मांगने पहुंची थाने तो वहां पुलिसकर्मी इमरान खुद खेलने लगा डर्टी गेम

शिवम सारस्वत

20 Mar 2026 (अपडेटेड: 20 Mar 2026, 12:51 PM)

UP News: यूपी के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रेप पीड़िता इंसाफ मांगने के लिए पुलिस के पास गई. मगर वहां पुलिसकर्मी इमरान खान उसके साथ बेहद ही गंदा खेल खेलने लगे.

Aligarh, Aligarh News, Aligarh Crime, Aligarh Police, Aligarh Crime News, UP News, UP Crime News, UP Viral News, अलीगढ़, अलीगढ़ न्यूज, अलीगढ़ क्राइम, अलीगढ़ पुलिस, अलीगढ़ क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

UP News: अलीगढ़ की रेप पीड़िता मुस्लिम युवती इंसाफ के लिए अलीगढ़ के क्वार्सी थाने की पटवारी चौकी पहुंची. यहां उसने बताया कि जीशान नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा. युवती ने शिकायत पत्र दिया और मदद की गुहार लगाई. वहां पीड़िता को मुख्य आरक्षी इमरान खान मिले. पीड़िता को उम्मीद थी कि उसे इंसाफ मिलेगा. मगर पुलिसकर्मी इमरान खान के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था.

यह भी पढ़ें...

तू भी मुसलमान-मैं भी मुसलमान…

पीड़िता का कहना है कि जब जांच के लिए पुलिसकर्मी इमरान खान का फोन आया तो उन्होंने उसके साथ गंदी-गंदी बातें करनी शुरू कर दीं. पीड़िता के मुताबिक, पुलिस में शिकायत करने के बाद उसके पास नगला पटवारी चौकी से पुलिसकर्मी इमरान खान का फोन आया. उन्होंने चौकी बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली.

पीड़िता के मुताबिक, फिर उन्होंने कहा कि मैं आरोपी जीशान को बुलाकर पूछताछ करूंगा. पुलिसकर्मी ने ये भी कहा कि वह घर जाकर, उन्हें व्हाट्सएप कॉल करें. पीड़िता ने घर जाकर व्हाट्सएप कॉल भी कर ली. मगर वहां इमरान खान उससे शर्मनाक बातें करने लगे.

युवती का आरोप है कि फोन पर पुलिसकर्मी ने उससे कहा कि वह अपना एक फोटो उसे भेज. वह ईद पर उसे कपड़े दिलाएगा. फिर इमरान खान ने कह कि वह उसके साथ होटल चले. पीड़िता के मुताबिक, इमरान खान ने कहा कि वह भी मुसलमान है और तू भी मुसलमान है. मैं केस दर्ज करवा दूंगा. मगर तुझे मेरे साथ होटल में जाना पड़ेगा. अगर तूने ऐसा नहीं किया तो एक्शन नहीं लूंगा और तुझे ही जेल भेज दूंगा.

पीड़िता पहुंच गई अधिकारियों के पास

बता दें कि पीड़िता इमरान खान की इस हरकत के बाद चुप नहीं रही. वह पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच गई. उसने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. जांच बैठी और जांच में पुलिसकर्मी को दोषी पाया गया. बता दें क अब अलीगढ़ एसएसपी के आदेश पर मुख्य आरक्षी इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इमरान को निलंबित भी कर दिया गया है.