लेटेस्ट न्यूज़

हमके हमार भाई चाही... यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह को मार दी गईं 8 गोलियां, गेट के सामने चीखकर रोने वाला ये लड़का कौन?

Varanasi Crime News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की 8 गोलियां मारकर हत्या. गाजीपुर के रहने वाले छात्र की मौत के बाद कैंपस में भारी बवाल और तोड़फोड़. पुलिस बल तैनात.

ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News
social share
google news

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई एक वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया. बीएससी के 23 साल के छात्र उदय प्रताप सिंह की कॉलेज परिसर के भीतर ही 8 गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी पिस्टल मौके पर ही फेंक कर फरार हो गया. इस घटना के बाद कैंपस छावनी में तब्दील हो गया है. आक्रोशित छात्रों के वीडियो सामने आए हैं जिनमें वे हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं.