लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूद गया 40 साल का राजवीर, फ्लैट के अंदर इस हाल में मिली मां की बॉडी देख मचा हडकंप

गाजियाबाद के महागुनपुरम सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर राजवीर ने की आत्महत्या.फ्लैट के अंदर मिला मां सतनाम कौर का दो दिन पुराना शव. ज्योतिष के काम में असफल होने के बाद बेरोजगार था युवक.

ADVERTISEMENT

Rajveer and his mother
Rajveer and his mother
social share
google news

Ghaziabad News: गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी महागुनपुरम के विनायक टावर में राजवीर नाम के एक युवक ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी. राजवीर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लेकिन कहानी यहा खत्म नहीं हुई. पुलिस को राजवीर के बंद फ्लैट के अंदर उसकी वृद्ध मां सतनाम कौर का शव मिला जो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है. राजवीर की आत्महत्या और मां की रहस्यमयी मौत ने पुलिस के सामने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या मां की मौत के सदमे में बेटे ने जान दी या कहानी कुछ और है? पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है.