लेटेस्ट न्यूज़

तालाब के पास नाले में मिला युवक का शव, सनसनी... ससुराल में रहकर भट्टे पर करता था काम

रायबरेली के सिरसोई गांव में लापता युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी, संदिग्ध हालात में मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिरसोई गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के पास स्थित नाले में उतराता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है.